
JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट लिंक 11 फरवरी की देर रात जारी कर दिया, लेकिन अभी तक यह लिंक सक्रिय (Activate) नहीं हुआ है। वेबसाइट पर जाने पर “500 Internal Server Error” का संदेश दिखाई दे रहा है।
जैसे ही रिजल्ट लिंक सक्रिय होगा, उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
JEE Main 2025 Result कहां चेक करें?
उम्मीदवार JEE Main 2025 सेशन 1 रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
JEE Main Result 2025: कैसे चेक करें?
JEE Mains 2025 Result डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- JEE Mains 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- आपकी JEE Main 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगी।
- रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
और पढ़ें: ICMAI रिजल्ट दिसंबर 2024: CMA Result फाइनल और इंटरमीडिएट के नतीजे icmai.in पर जारी
JEE Main 2025 रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है?
JEE Main 2025 Result Date 12 फरवरी (बुधवार) को तय थी, लेकिन रिजल्ट लिंक जनरेशन से स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वेबसाइट पर हाई ट्रैफिक के कारण यह Error 500 आ रहा है। साथ ही, .htaccess फाइल में गड़बड़ी होने से भी सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।