
ICMAI CMA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA इंटर रिजल्ट दिसंबर 2024 और CMA फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2024 आज, 11 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ICMAI रिजल्ट दिसंबर 2024 CMA इंटर और CMA फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही, CMA की रैंक लिस्ट और पास पर्सेंटेज भी उपलब्ध कराई गई है।
CMA दिसंबर 2024 रिजल्ट की मुख्य जानकारी | CMA Result 2024
- रिजल्ट डेट: 11 फरवरी 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: icmai.in
- परीक्षा स्तर: इंटरमीडिएट और फाइनल
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन
- पासिंग क्राइटेरिया: 40% प्रत्येक विषय में और कुल 50%
CMA परीक्षा पासिंग मार्क्स:
CMA इंटर रिजल्ट दिसंबर 2024 के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, CMA फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2024 के लिए भी यही मानदंड लागू है।
पिछले साल का पास पर्सेंटेज:
- CMA इंटरमीडिएट ग्रुप 1: 11.06%
- CMA इंटरमीडिएट ग्रुप 2: 28.87%
- CMA फाइनल ग्रुप 1: 14.38%
- CMA फाइनल ग्रुप 2: 14.02%
और पढ़ें: इंसान के द्वारा अविष्कार किये गए 8 अजीबो-गरीब जानवर!
CMA कोर्स के स्तर:
CMA कोर्स में तीन स्तर होते हैं:
- CMA फाउंडेशन
- CMA इंटरमीडिएट
- CMA फाइनल
और पढ़ें: JEE Main 2025 Result: कब और कहां देखें सेशन 1 का रिजल्ट?
CMA परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है और यह ऑफलाइन मोड में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होती है।
CMA इंटर और फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके ICMAI इंटर रिजल्ट और CMA Result 2024 फाइनल चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और CMA रिजल्ट कार्ड जनरेट करें।
- उम्मीदवार अपनी रोल नंबर CMA पास लिस्ट में देख सकते हैं।
Check direct link for Inter results
Check direct link for Final results
जो उम्मीदवार CMA दिसंबर 2024 परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, वे अगले सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
CMA Result 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहने के लिए WhatsApp से जुड़े!